जिउतिया व्रत पर नीतीश कुमार ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 03 अक्टूबर (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयूू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत के पावन अवसर पर शनिवार काे प्रदेशवासियों, विशेषकर माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि जीवित्पुत्रिका व्रत मातृत्व के असीम स्नेह, त्याग, तपस्या और संतान के प्रति समर्पण की अनुपम अभिव्यक्ति है। माताएं अपनी संतान की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के साथ श्रद्धापूर्वक यह व्रत करती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी समृद्ध लोक-परंपरा और सांस्कृतिक विरासत में इस पर्व का विशेष महत्व है। संतान के सुख और कल्याण के लिए व्रत रखने वाली सभी माताओं की श्रद्धा, आस्था और तपस्या को सादर नमन।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story