नीतीश कुमार ने 20 वर्षों के शासन में शोषित और वंचित तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा : सुनील कुमार

WhatsApp Channel Join Now
नीतीश कुमार ने 20 वर्षों के शासन में शोषित और वंचित तबकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा : सुनील कुमार


पटना, 31 अगस्त (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित कार्यक्रम के संचालन हेतु पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री सुमित कुमार सिंह मौजूद रहे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए श्री

बिहार सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में समाज के शोषित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने समाज के सबसे अधिक वंचित तबकों को चिन्हित कर महादलित वर्ग का गठन किया, ताकि उनके लिए लक्षित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। आज इसका सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

मंत्री सुनील कुमार ने साेमवार काे पार्टी कार्यालय में आयाेजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकाराें से बात करते हुए कहा कि दलित-महादलित टोलों तक सड़क संपर्क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने के साथ ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया गया है।

जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेशभर से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के विधि-सम्मत त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story