उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चाैधरी ने कि जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरूआत की

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 12 मई (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चाैधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल से जदयू कार्यालय में लगने वाले जनसुनवाई कार्यक्रम की शुरूआत मंगलवार काे की।

माैके पर उन्हाेंने जनता काे भरोसा दिलाते हुए कहा सरकार जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है। सरकार पहले से जनसुनवाई कार्यक्रम चलाती रही है और अब इसे और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजाना जदयू कार्यालय में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जहां आम लोग सीधे अपनी समस्याएं रख सकेंगे। जनसुनवाई कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ मंत्री शीला कुमारी मंडल ने लोगों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विजय चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोना कम खरीदने और तेल बचाने की अपील का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों से जुड़ा मामला है और प्रधानमंत्री ने लोगों को सुझाव दिया है, कोई आदेश नहीं। चौधरी ने कहा कि यदि लोग इस अपील का पालन करेंगे तो देश की विदेशी मुद्रा की बचत होगी। कांग्रेस के तंज पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को समस्याओं के समाधान से कोई लेना-देना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story