स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश


स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश


पटना, 13 मई (हि.स.)। जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से बड़़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सभी फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच संवाद को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम हैं।

मौके पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत एवं आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने अपने-अपने विभागों से जुड़़ी समस्याएँ सुनीं और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के परिचालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में संचालित वाहनों के मुकाबले वर्ष 2028 तक 15 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं।

जनसुनवाई कार्यक्रम में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ‘गांधी जी’, माननीय विधायक महेंद्र राम, अनिल कुमार, तथा प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, डाॅ अमरदीप एवं लोकप्रकाश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story