बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए एनडीए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : रत्नेश सदा
पटना, 16 सितंबर (हि.स.)। आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने कल 8 लाख से अधिक बाढ़़ प्रभावित परिवारों को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि भेजी है,जो लोग किसी कारणवश छूट गए होंगे, उन्हें भी चिन्हित कर सहायता राशि भेजी जाएगी।
बुधवार काे जनता दल यूनाईटेड (जदयू)केपार्टीकार्यालयमेंपत्रकाराेंसेबातचीत में उन्हाेंने कहा कि 1260 से अधिक सामुदायिक किचेन का संचालन हो रहा है। त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चाैहान का बिहार आगमन हुआ है। वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और बाढ़़ से हुई क्षति का आकलन करेंगे।
मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि केंद्र और राज्य, दोनों सरकारें बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही हैं। प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए एनडीए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

