मिडिल ईस्ट में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए नीतीश सरकार ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 07 अप्रैल (हि.स.)। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मिडिल ईस्ट में फंसे बिहारी मजदूरों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। साथ ही राज्य स्तर पर कंट्रोल रुम भी बनाया गया है। सरकार ने साफ कहा है कि जरुरतमंद लोग अब सीधे संपर्क कर सकते हैं और तुरंत मदद पहुंचाई जाएगी। यह फैसला मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई क्राइसिस मैनेजमेंट बैठक में लिया गया।

कंट्रोल रूमसे फोन और व्हाट्सऐप से मिलेगी मदद

श्रम संसाधन विभाग द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0612-2520053 और व्हाट्सऐप नंबर 7368855002 जारी किया गया है। यहां नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। मिडिल ईस्ट या अन्य राज्यों में फंसे श्रमिक इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बढ़ते तनाव काे देखते हुए एक्शन मोड में सरकार

इस समय मिडिल ईस्ट में तनाव अपने चरम पर है और स्थिति एक पूर्ण क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ती दिख रही है। हाल में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 7 अप्रैल 2026 (मंगलवार) तक की सख्त डेडलाइन दी है कि यदि वह शांति समझौते और 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को खोलने पर राजी नहीं हुआ, तो ईरान के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। तनाव लगातार बढ़ रहे हैं जिसको देखते हुए नीतीश सरकार भी अब एक्शन मोड में आ गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story