नीतीश कुमार की निरंतर पहल से गाद प्रबंधन की दिशा में केंद्र और बिहार सरकार का महत्वपूर्ण कदम: निशांत

WhatsApp Channel Join Now


पटना, 05 नवंबर (हि.स.)। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बिहार की नदियों में जमा पड़े गाद की समस्या के समाधान के लिए बिहार सरकार और केंद्र सरकार के बीच हुए समझौता ज्ञापन का स्वागत किया है।

गुरुवार काे बयान जारी कर उन्होंने कहा कि बिहार की नदियों में गाद का बढ़ता जमाव बाढ़ और मिट्टी कटाव जैसी गंभीर समस्याओं को बढ़ाता रहा है। इस चुनौती के समाधान हेतु जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आवाज उठाते रहे हैं और केंद्र सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकृष्ट कराते रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि ‘बिहार जलस्रोत पुनस्र्थापन एवं गाद प्रबंधन नीति- 2026’ के तहत हुआ यह समझौता राज्य हित में महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत नदियों से निकाली गई गाद का उपयोग सड़क निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों में किया जाएगा। इससे गाद के समुचित प्रबंधन के साथ नदियों के जलप्रवाह को बेहतर बनाने तथा बाढ़ और कटाव की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इस समस्या के समाधान को लेकर निरंतर प्रयास किए हैं। आज इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकार के बीच हुआ समन्वय बिहार के लिए सकारात्मक कदम है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story