कैंसर के खिलाफ जंग में जागरूकता ही सबसे बड़़ी ताकत, बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियाँ : निशांत

WhatsApp Channel Join Now


पटना, 07 नवंबर (हि.स.)। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर कैंसर के प्रति जन-जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि इस बीमारी के विरुद्ध प्रभावी लड़ाई के लिए जागरूकता, समय पर जाँच और उचित उपचार सबसे महत्वपूर्ण हैं। कैंसर की शुरुआती अवस्था में पहचान और समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप से उपचार की संभावनाएँ बेहतर हो सकती हैं।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने शनिवार काे यहां कहा कि कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़़ी भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को समय रहते जाँच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य के प्रति सजगता और सही समय पर लिया गया निर्णय अनेक जिंदगियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, आवश्यक जाँच कराएँ और कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश घर-घर तक पहुँचाएँ।

स्वास्थ्य मंत्री ने संबोधित करते हुये कहा कि आइए, हम स्वयं जागरूक बनें और दूसरों को भी जागरूक करें, ताकि कैंसर के खिलाफ इस लड़़ाई को जनभागीदारी के माध्यम से और प्रभावी बनाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774072 Articles

Share this story