मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा, तिरंगे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करने की अपील

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास पर फहराया तिरंगा, तिरंगे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करने की अपील


पटना, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार काे लोकसेवक आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन किया। इसकी तस्वीर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के पर साझा की है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोकसेवक आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों और अमर बलिदानियों को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रभक्ति के इस महाअभियान का हिस्सा बने। साथ ही लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga के साथ साझा करने का आग्रह किया, ताकि जनभागीदारी के इस अभियान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

तिरंगे के साथ तस्वीर साझा करने की अपील

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर बिहार में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। अभियान के तहत लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों और अन्य स्थानों पर तिरंगा फहराकर आजादी के संघर्ष और देश के वीर शहीदों को याद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी लोगों से अपील की कि वे तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर लेकर सोशल मीडिया पर साझा करें। इसके लिए #HarGharTiranga हैशटैग का इस्तेमाल करने को कहा गया है। इससे अभियान की पहुंच सोशल मीडिया के जरिए देशभर में बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने में मदद मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story