महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि


पटना, 22 नवंबर (हि.स.)। महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को विद्यापति भवन में आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुमार, विधायक विनोद नारायण झा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राजकीय समारोह के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन के साथ राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781297 Articles

Share this story