दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी घनश्याम राय ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 24 सितंबर (हि.स.)। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रत्याशी घनश्याम राय ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से उनके 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर गुरूवार को मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर नीतीश कुमार ने घनश्याम राय को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात के दौरान शिक्षक समाज से जुडे़ विषयों, संगठनात्मक तैयारियों और चुनावी गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

घनश्याम राय ने नीतीश कुमार के आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्य हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

घनश्याम राय ने कहा कि सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति को नई दिशा देनेवाले नीतीश कुमार का मार्गदर्शन पार्टी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके नेतृत्व में पार्टी जनहित और समाज के विभिन्न वर्गों के अधिकारों एवं अपेक्षाओं को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उप-नेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story