जनता और प्रशासन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बना सहयोग शिविर : संजय सरावगी

WhatsApp Channel Join Now
जनता और प्रशासन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बना सहयोग शिविर : संजय सरावगी


जनता और प्रशासन के बीच मजबूत संवाद का माध्यम बना सहयोग शिविर : संजय सरावगी


पटना, 19 मई (हि.स.)। बिहार सरकार द्वारा आयोजित ‘सहयोग शिविर' कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दरभंगा सदर प्रखंड के शीशो पूर्वी पंचायत भवन परिसर में आयोजित सहयोग शिविर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए।

उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निष्पादन एवं पारदर्शी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार सरकार का उद्देश्य शासन को गांव-गांव तक पहुंचाना और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ‘सहयोग कार्यक्रम’ जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है, जिसके माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए काम कर रही है। गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह एवं संवेदनशील बनाया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में तत्परता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता बनाए रखें तथा किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी न होने दें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार जनकल्याण और विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ आज गांवों तक पहुंच रहा है, जिससे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं। इनमें राजस्व, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं अन्य स्थानीय समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन अधिकारियों द्वारा दिया गया।उन्होंने इस शिविर के निर्णय की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से इस शिविर का उचित निर्णय लिया गया है। बिहार के हित और जनता के लिए पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। जो भी शिकायते आएंगी उसका 30 दिनों के अंदर निस्तारण किया जाएगा। अगर शिकायतों का निस्तारण अधिकारी नहीं करेंगे तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन कुमार, शीशो पूर्वी पंचायत के सरपंच राम बाबू दास, मुखिया ममता देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story