51 रन पर सिमटी सीएबी, 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर क्वार्टरफाइनल में पहुंची स्टार एकादश

WhatsApp Channel Join Now
51 रन पर सिमटी सीएबी, 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर क्वार्टरफाइनल में पहुंची स्टार एकादश


51 रन पर सिमटी सीएबी, 3.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर क्वार्टरफाइनल में पहुंची स्टार एकादश


पटना, 10 अगस्त (हि.स.)। पूर्व आईपीएस रणधीर वर्मा फाउंडेशन की ओर से सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन की देखरेख में आयोजित 18वें रणधीर वर्मा इंटर स्कूल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्टार एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएबी ब्लू को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ स्टार एकादश ने टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।

खेमनीचक स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में सीएबी ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, स्टार एकादश के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही सीएबी के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण सीएबी की पूरी टीम महज 12 ओवर में 51 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के कुल 51 रन में से 47 रन अतिरिक्त के रूप में आए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएबी के बल्लेबाज स्टार के गेंदबाजों के सामने किस तरह संघर्ष करते रहे।

स्टार एकादश की ओर से अंश राज और आर्यन राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। दोनों ने सीएबी के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह बिखेर दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने का कोई मौका नहीं दिया।

3.5 ओवर में खत्म किया मैच

51 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार एकादश ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए महज 3.5 ओवर में 52 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सूरज ने नाबाद 10 रन बनाए, जबकि अमित ने नाबाद 34 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिला दी। गेंदबाजी में तीन विकेट लेने और किफायती प्रदर्शन के लिए अंश राज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story