स्व. मोहम्मद हिदायतुल्ला खान का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की मिसालः राजेश राम

WhatsApp Channel Join Now
स्व. मोहम्मद हिदायतुल्ला खान का जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा की मिसालः राजेश राम


पटना, 07 अप्रैल (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व मोहम्मद हिदायतुल्ला खान की 18 वीं पुण्यतिथि आज सदाकत आश्रम स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. मोहम्मद हिदायतुल्ला खान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि स्व. मोहम्मद हिदायतुल्ला खान का पूरा जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक परंपराओं और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदन की गरिमा, निष्पक्षता और संसदीय परंपराओं को मजबूती प्रदान की, जो आज भी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

राजेश राम ने कहा कि स्व. खान साहब न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि वे सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और समावेशी राजनीति के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने हमेशा समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की आवाज़ को मजबूती से उठाया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके आदर्शों और विचारों से प्रेरणा लेते हुए सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को आगे भी मजबूती से निभाती रहेगी।

इस अवसर पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी, वैद्यनाथ शर्मा, पंकज यादव, मनोज शर्मा, ज्ञान रंजन, चन्द्रभूषण राजपूत, अरविन्द लाल रजक, उमेश कुमार राम, सुनील कुमार सिंह, डा. अमन कुमार, महेश प्रसाद राय, नदीम अंसारी, राम शंकर कुमार पान, शम्मी कपूर, जीतेन्द्र नाथ पटेल, डा. परवेज आलम, मोईन अहमद खां, वसीम अहमद, हारूण रसीद, मो. परवेज, सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story