नीट-सीबीएसई परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में 25 जुलाई को पूरे प्रदेश में कांग्रेस का कैंडल मार्च

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 24 जुलाई (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा 24 जुलाई को कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन राज्य के सभी जिलों में किया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सभी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सायंकाल अपने-अपने जिला मुख्यालयों में नीट-सीबीएसई परीक्षा में अनियमितताओं और आंदोलित छात्रों के दमन के खिलाफ कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजन करने का निर्देश दिया है।

यह कैंडल मार्च संबंधित जिलों में महात्मा गांधी अथवा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा।

कार्यक्रम के माध्यम से नीट एवं सीबीएसई से जुड़ी अनियमितताओं, परीक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही विसंगतियों तथा विद्यार्थियों पर हुए दमनात्मक हमलों की कड़ी निंदा की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी इस आयोजन के माध्यम से देश के विद्यार्थियों और युवाओं के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त करेगी तथा उनके लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण की मांग को उठाएगी।

कांग्रेस का मानना है कि देश के युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और छात्रों के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story