स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की 122वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की 122वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि


पटना, 01 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बुधवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कयूम अंसारी की 122वीं जयंती बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि अब्दुल कयूम अंसारी स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी सेनानी, समाज सुधारक और सांप्रदायिक सौहार्द के प्रबल समर्थक थे।

उन्होंने हमेशा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका जीवन त्याग, सेवा और सामाजिक न्याय के आदर्शों से प्रेरित रहा, जो आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके बताए आदर्शों और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा समाज में भाईचारा, समानता और संविधान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

इस मौके पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, वैद्यनाथ शर्मा, डा स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, उदय शंकर पटेल, डा अमन कुमार, नदीम अंसारी, रंजीत कुमार बाल्मीकी, अरूण पाठक, रामशंकर कुमार पान, सुनील कुमार, सुबोध मंडल, मुमताज अहमद अंसारी, नारायण सिंह, सुबोध कुमार, अमोद कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story