दफादार-चौकीदारों के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज की प्रदेश कांग्रेस ने की कड़ी निंदा

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 23 फ़रवरी (हि.स.)। दफादार-चौकीदारों के प्रदर्शन पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह दमनकारी रवैया अपना चुकी है। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर उतरे दफादार-चौकीदारों पर लाठीचार्ज करना लोकतंत्र की हत्या है और गरीब-मजदूर वर्ग की आवाज दबाने की साजिश है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को समस्याओं का समाधान बातचीत और संवेदनशीलता से करना चाहिए, न कि लाठी-डंडे के बल पर। उन्होंने घायल प्रदर्शनकारियों के समुचित इलाज और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दफादार-चौकीदारों की जायज मांगों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने सरकार से तुरंत वार्ता कर मांगों को स्वीकार करने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story