युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा:सम्राट चौधरी

WhatsApp Channel Join Now
युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा:सम्राट चौधरी


पटना, 23 जुलाई (हि.स.)। नीट पेपर लीक और छात्रों के मुद्दे पर जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गुरुवार काे अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का अन्याय या खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने कहा, “युवा हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनके सपनों और भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को कानून के तहत सख्त से सख्त सजा मिलेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना मोदी सरकार की गारंटी है।”

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब देशभर में युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर बहस तेज है। उन्होंने अपने संदेश के जरिए स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार सख्त कार्रवाई के पक्ष में है।

इस मुद्दे को लेकर बिहार विधानसभा और विधान परिषद में भी आज जोरदार हंगामा हुआ। विपक्ष ने छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध करते हुए सरकार को घेरा, जबकि सत्ता पक्ष ने प्रदर्शन के दौरान विधायकों और पत्रकारों पर कथित हमले का मुद्दा उठाया। दोनों सदनों में हंगामे के कारण कार्यवाही बाधित हुई और विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story