मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने वैशाख पूणिमा पर की पूजा अर्चना, बिहारवासियाें काे दी शुभकामनाएं
पटना, 01 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने वैशाख पूणिमा पर बिहारवासियाें काे शुभकामनाएं दी है। वैशाख पूणिमा पर मुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना अपने घर पर की। इसकी तस्वीर साेशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्हाेंने लिखा है-
प्रातःकाल वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर #श्री_सत्यनारायण_भगवान की कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया एवं श्रीहरि का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि समाज में धर्म, करुणा और मानवता का प्रकाश निरंतर बढ़ता रहे।
धर्म की जय हो,
अधर्म का नाश हो,
प्राणियों में सद्भाव हो,
विश्व का कल्याण हो!
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

