मुख्यमंत्री नीतीश की पांचवें चरण की समृद्धि यात्रा 23 मार्च से, 08 जिलों का करेंगे दौरा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री नीतीश की पांचवें चरण की समृद्धि यात्रा 23 मार्च से, 08 जिलों का करेंगे दौरा


पटना, 20 मार्च (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चार चरणों में चली समृद्धि यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। इस बीच राज्य सरकार ने उनके पांचवें और अंतिम चरण की यात्रा का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 23 मार्च से 26 मार्च तक चार दिनों में आठ जिलों का दौरा करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

यात्रा की शुरुआत 23 मार्च से होगी, जब मुख्यमंत्री जहानाबाद और अरवल जिले का दौरा करेंगे। यहां वे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

इसके बाद 24 मार्च को वे कैमूर और रोहतास जाएंगे। वहीं 25 मार्च को मुख्यमंत्री बक्सर और भोजपुर में समृद्धि यात्रा के तहत कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यात्रा का अंतिम दिन 26 मार्च को होगा, जब मुख्यमंत्री अपने गृह जिला नालंदा का दौरा करेंगे। इसके बाद पटना में उनकी समृद्धि यात्रा का समापन हो जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे और नई योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Share this story