बिहार में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज

WhatsApp Channel Join Now

पटना, 22 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आज सम्राट चौधरी मंत्रिपरिषद की पहली बैठक शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

यह महत्वपूर्ण बैठक पटना स्थित मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होगी। नई सरकार के गठन के बाद यह पहली कैबिनेट मीटिंग है, इसलिए इसमें कई अहम नीतिगत और जनहित से जुड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं और फैसलों पर मुहर लग सकती है, जो नई सरकार की प्राथमिकताओं को दर्शाएंगे।

सरकार की इस पहली बैठक को आने वाले दिनों की नीतियों और दिशा तय करने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story