मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना
- मुख्यमंत्री ने महानवमी पर मां काली मंदिर और डाकबंगला रोड स्थित पूजा पंडाल में किए दर्शन
पटना, 19 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को महानवमी के अवसर पर पटना के बांस घाट स्थित मां काली मंदिर और डाकबंगला रोड स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे। देश और बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ें और समृद्धि की ओर अग्रसर हों।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, पूजा समिति के आयोजक, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

