मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सांसद आरके सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सांसद आरके सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस


पटना, 31 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के पाटलिपुत्र स्थित आवास 'अन्नपूर्णा भवन' पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

श्रद्धांजलि देने के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वर्गीय आरके सिन्हा के परिजन भी उपस्थित थे।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769866 Articles

Share this story