मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महादलित बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों को दिए उपहार

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महादलित बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों को दिए उपहार


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महादलित बस्ती में मनाई दीपावली, लोगों को दिए उपहार


-एक करोड़ 92 लाख परिवारों को मिल रहा 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ, एक दिसंबर से सब्सिडी छोड़ने के लिए चलेगा अभियान

पटना, 08 नवंबर (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने वहां स्थित महादलित बस्ती पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समस्त बिहारवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि बिहार समृद्धि के मार्ग पर और मजबूती से आगे बढ़े तथा राज्य में सुख, शांति और खुशहाली का वातावरण बना रहे। उन्होंने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे आदिवासी, अनुसूचित जाति और अतिपिछड़े समाज के लोगों के बीच जाकर उनके साथ त्योहार मनाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना हम सभी का दायित्व है। त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब समाज के सभी वर्गों के लोग इसमें समान रूप से भागीदार बनें।

एक दिसंबर से बिजली सब्सिडी छोड़ने के लिए चलेगा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के एक करोड़ 92 लाख परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जो संपन्न उपभोक्ता स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी का लाभ छोड़ना चाहते हैं, वे ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आगामी एक दिसंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री के बिहार दौरे से विकास को मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। उनके आगमन पर राज्य को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिलेंगी, जिससे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के बीच जाकर दीपावली मनाते रहे हैं। इस वर्ष वे नक्सलवाद से मुक्त हो चुके बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं। यह देश के जवानों के प्रति उनके सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ-साथ देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में तैनात सभी जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरीय अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774177 Articles

Share this story