बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 3,392 अभ्यर्थी सफल

WhatsApp Channel Join Now
बीपीएससी 71वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 3,392 अभ्यर्थी सफल


पटना, 06 नवंबर (हि.स.)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा में कुल 3,392 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के माध्यम से परिणाम जारी होने की जानकारी दी और सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बीपीएससी के अनुसार, 1,298 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 14,261 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 3,392 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। आयोग ने बताया कि अभ्यर्थी कुछ घंटों बाद उसकी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 से 30 अप्रैल 2026 के बीच किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 25 अप्रैल को सामान्य हिंदी और निबंध, 27 अप्रैल को सामान्य अध्ययन प्रथम, 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन द्वितीय, 29 अप्रैल को वैकल्पिक विषय की वस्तुनिष्ठ तथा 30 अप्रैल को वैकल्पिक विषय की वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की गई थी।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773293 Articles

Share this story