बिहार भाजपा ने की प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी, 14 उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां

WhatsApp Channel Join Now
बिहार भाजपा ने की प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी, 14 उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां


बिहार भाजपा ने की प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी, 14 उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां


बिहार भाजपा ने की प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी, 14 उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां


पटना (29 मई, हि.स.)। बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने 14 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महामंत्री, 14 प्रदेश मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, दो सह-कोषाध्यक्ष, एक प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और एक कार्यालय मंत्री की नियुक्ति की है।

यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा जारी की गई। संगठनात्मक पुनर्गठन को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्षों में हरिभूषण ठाकुर बचौल, पूर्व विधायक राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अनामिका पासवान, शोभा सिंह, पवन जायसवाल (पूर्व विधायक), प्रणव कुमार यादव (पूर्व विधायक), संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा (औरंगाबाद), शीला कुशवाहा और बलराम मंडल शामिल हैं।

प्रदेश महामंत्रियों में सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजेश झा (उर्फ राजू झा) को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश मंत्रियों की सूची में सुषमा साहू, जन्मेजय कुमार सिंह, रागिनी रानी, कुमार राघवेंद्र, प्रभाकर मिश्रा, अंजनी निषाद, मनोज चौधरी, मुकेश सिंह कुशवाहा, सीमा झा, सरला रजक, सुनील राम, संजय कुमार (मुन्ना), मुकेश शर्मा (मुजफ्फरपुर) और दिवाकर सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा त्रिविक्रम नारायण सिंह (विधायक) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी और विनय केसरी को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठनात्मक ढांचे में मोर्चा प्रभारियों की भी घोषणा की गई है। जितेंद्र सिंह को युवा मोर्चा, निशा सिंह (विधायक) को महिला मोर्चा, राम सुमिरन सिंह को किसान मोर्चा, प्रमोद चंद्रवंशी को ओबीसी मोर्चा, सुजीत पासवान (विधायक) को अनुसूचित जाति मोर्चा, निरंजन पंजियार थारू को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और मो. महबुल हक को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story