बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की प्रवक्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक

WhatsApp Channel Join Now
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की प्रवक्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक


बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की प्रवक्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक


बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की प्रवक्ताओं, पदाधिकारियों के साथ बैठक


पटना, 19 मार्च (हि.स.)। बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में आज पार्टी के मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभाग के पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लंबी चर्चा की।

इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, मीडिया प्रभारी और अरवल के विधायक मनोज शर्मा, प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी और प्रवक्त मौजूद रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बैठक में मीडिया विभाग के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सही अर्थों में पार्टी के कार्यों, सिद्धांतों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने वाला विभाग है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार हो, सरकार की योजनाएं आपके माध्यम से ही जन-जन तक सही तरीके से पहुंच सकती हैं।

उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि हम लोग प्रभावी ढंग से अपनी बात को नहीं रख पाते हैं। लेकिन, यह कला बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बिहार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो हमारे लिए बड़ी उपलब्धि हैं, लेकिन हमें इसे जनता तक पहुंचाना भी होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा, मुझे विश्वास है कि यह टीम जन-जन तक सरकार की नीतियों और योजनाओं की सही और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाकर भाजपा सरकार और जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करेगी तथा प्रदेश की विकास यात्रा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने जोर देते हुए यह भी कहा कि विपक्ष द्वारा कई तरह के दुष्प्रचार और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह किया जाता रहा है, हमें इसे भी मजबूती से रोकना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story