सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों काे किया स्थानांतरित,अधिसूचना जारी

WhatsApp Channel Join Now
सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों काे किया स्थानांतरित,अधिसूचना जारी


पटना, 28 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को स्थानांतरित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार काे अधिसूचना जारी कर दी गई है। स्थानांतरित किये गये सभी अधिकारियाें को बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अलग-अलग विभागों में तैनात बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें अलग-अलग जिलों में बंदोवस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार रोहतास के बंदोबस्त पदाधिकारी नवीन कुमार को कैमूर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर के बंदोबस्त पदाधिकारी नीरज कुमार दास को बक्सर का बंदोबस्त पदाधिकारी और लखीसराय के बंदोबस्त पदाधिकारी मो. मुस्तकीम को बंदोबस्त पदाधिकारी शेखपुरा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं लघु जल संसाधन विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी पुरुषोत्तम को बंदोबस्त पदाधिकारी औरंगाबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Share this story