सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखने का निर्देश


सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखने का निर्देश


सीमावर्ती क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखने का निर्देश


सुपौल, 24 सितंबर (हि.स.)।

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और इसके प्रभावी नियंत्रण को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रवर्तन एजेंसियों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी जुड़े। बैठक के दौरान जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों और प्रवर्तन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर चर्चा की गई। साथ ही नशामुक्ति एवं जन-जागरूकता से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने मासिक प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा की।

जिलाधिकारी सावन कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी सूचनाओं को आपस में साझा करने तथा आवश्यकता के अनुसार संयुक्त रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्रवाई करने पर जोर दिया।

बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), सुपौल, जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटना से एनसीबी के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story