बीच गंगा नदी में फिर खराब हुई नाव, एसडीआरएफ के तत्परता से टला हादसा

WhatsApp Channel Join Now
बीच गंगा नदी में फिर खराब हुई नाव, एसडीआरएफ के तत्परता से टला हादसा


भागलपुर, 25 मई (हि.स.)। भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के आवाजाही का एकमात्र जरिया नाव है। लेकिन नाव का बीच गंगा में खराब होने की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिससे यात्रियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

सोमवार को भी महादेवपुर से बारारी घाट जा रही एक छोटी नाव बीच गंगा नदी में अचानक खराब हो गयी। नाव के बंद हो जाने से यात्रियों में दहशत फैल गयी। वहीं सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दूसरे नाव की मदद से खराब नाव को टोचन कर सुरक्षित बारारी घाट तक पहुंचाया।

इस दौरान सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे। बताया जा रहा है कि महादेवपुर से एक छोटी नाव यात्रियों को लेकर बारारी घाट के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान बीच गंगा नदी में नाव अचानक खराब हो गयी। नाव रुकते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गयी और लोग घबराने लगे। उधर सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित ब हर निकाल लिया।

एसडीआरएफ की टीम ने सावधानीपूर्वक खराब नाव को दूसरे नाव से बांधकर बारारी घाट तक पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद से अबतक लगभग नाव खराब होने की लगभग आधा दर्जन घटना हो चुकी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story