कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर

WhatsApp Channel Join Now
कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर


अररिया 26 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज के श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में अग्रवाल महासभा की ओर से लायंस ब्लड सेंटर के सहयोग से कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद ने किया।

शिविर में जरूरतमंदों के लिए 150 यूनिट ब्लड जमा किया गया, जिसे लिंक्स ब्लड सेंटर में जरूरतमंदों के लिए जमा कराया गया।

मौके पर अग्रवाल महासभा ,अग्रवाल महिला मंच, अग्रवाल युवती मंच, अग्रवाल युवा समाज के सदस्य मौजूद थे।

मौके पर एसडीएम एसडीपीओ समेत लायंस क्लब के डॉ अजय कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों का स्वागत शॉल भेंटकर किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story