थैलेसीमिया मरीजों की मदद को आगे आए युवा, लगा रक्तदान शिविर
भागलपुर, 25 मई (हि.स.)। भागलपुर के बरारी रिफ्यूजी कॉलोनी में सोमवार को थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व यूट्यूबर आदर्श आनंद ने किया।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर में संग्रहित रक्त को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद थैलेसीमिया मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।
इस दौरान आयोजकों ने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की और कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है। शिविर में मौजूद लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा का बड़ा कार्य बताया।
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

