रक्तदान सेवा शिविर आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
रक्तदान सेवा शिविर आयोजित


भागलपुर, 12 अप्रैल (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड स्थीत अशोका सम्राट भवन में रविवार को वैदिक जागृति मंच के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व सांसद सुबोध राय, प्रशिक्षु एएसपी सायम रजा, रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज के प्रभारी कुंदन भाई पटेल, मुरारका महाविद्यालय प्राचार्य नागेन्द्र तिवारी, ए के गोपाल कॉलेज के सचिव अर्जुन प्रसाद, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और जदयू नेता शशि भूषण कुमार थे।

कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर वैदिक जागृति मंच के अध्यक्ष दीपांकर प्रसाद ने अपने सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने सभी लोगों से रक्त दान करने की अपील करते हुए कहा कि आपके रक्त दान से कई लोगों की जिंदगी बच सकती है। शिविर में काफी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर जवाहर नेहरू अस्पताल चिकित्सक सहित वैदिक जागृति मंच के सदस्य गण मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story