स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी के 13 जवानों ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान

WhatsApp Channel Join Now
स्वतंत्रता दिवस पर एसएसबी के 13 जवानों ने जरूरतमंदों के लिए किया रक्तदान


अररिया 13 अगस्त(हि.स.)।स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर एसएसबी 56 वीं बटालियन के 13 जवानों ने गुरुवार को बथनाहा मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया।द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में बथनाहा मुख्यालय स्थित चिकित्सालय में सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा रक्त का संचय किया गया।जिसे जरूरतमंदों के लिए रक्त अधिकोष में रखा जाएगा।

मौके पर कमांडिंग ऑफिसर नितिन कुमार गुप्ता द्वारा बताया गया की सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दान नहीं, क्योंकि यह किसी का जीवन बचाने का सबसे बड़ा परोपकारी काम है। रक्तदान करके हम किसी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं, उसे नया जीवन दे सकते हैं।

मौके पर वाहिनी के उप कमांडेंट रविकांत चौधरी सहित 13 कार्मिकों ने रक्तदान किया।मौके पर सदर अस्पताल की मेडिकल टीम से लैब टेक्नीशियन बादल कुमार साह,स्वास्थ्यकर्मी मो.इस्माइल, नितेश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता एवं कमांडिंग ऑफिसर नितिन कुमार गुप्ता,कमांडेंट(चिकित्सा) मनोज बोरा,द्वितीय कमान अधिकारी(चिकित्सा)डॉ. बीर बहादुर सिंह,उप कमांडेंट रविकांत चौधरी,सहायक कमांडेंट मिस शबाना एम. ए., निहार पांडा तथा वाहिनी चिकित्सालय के अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story