आरआईटीएम चेयरमैन के जन्मदिवस पर रक्तदान एवं कंबल वितरण

WhatsApp Channel Join Now
आरआईटीएम चेयरमैन के जन्मदिवस पर रक्तदान एवं कंबल वितरण


अररिया 27 नवम्बर(हि.स.)। रुंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट फारबिसगंज की ओर से संस्थान के चेयरमैन महाबीर प्रसाद रुंगटा के जन्मदिवस पर शुक्रवार को रक्तदान एवं कंबल वितरण किया गया।सदर अस्पताल एवं मोहिनी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 30 यूनिट रक्तदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी एवं विद्युत विभाग की अनुमंडल पदाधिकारी कोमल कुमारी उपस्थित रहीं।

इसके अलावे प्रभारी सीएस डॉ. मोइज,जिला खनन पदाधिकारी हरेश कुमार,सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार एवं संजीव कुमार, खनन निरीक्षक कहकशां प्रकाश तथा एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक रोहित कुमार झा उपस्थित रहे।

रक्तदान के पश्चात कार्यक्रम के दूसरे चरण में जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच 400 कंबलों का वितरण किया गया।फारबिसगंज नगर परिषद के चेयरमैन वीणा देवी की प्रमुख उपस्थिति रही। उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story