शिव शिष्यों ने किया जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण
अररिया, 02 जनवरी(हि.स.)।
फारबिसगंज के सैफगंज में शिव शिष्यों के द्वारा शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण किया गया।।शिव शिष्य हरिन्द्रानंद फाउंडेशन के द्वारा प्रत्येक वर्ष शीतलहर के समय ठंड से बचाव हेतु गरीब लाचार असहाय के बीच कंबल वितरण किया जाता है।
शिव शिष्य राजेन्द्र ठाकुर बताते हैं की हमारे साहब श्री हरिन्द्रानंद बताते हैं की शिव का अर्थ कल्याण होता है।इसलिए हम सबों को जितना हो सके लोगों के दर्द को बांटना चाहिये।शिव की शिष्यता एक दर्द है ,एक एहसास है,एक अनुभूति है।।वहीं शिव शिष्य मनीष बताते हैं शिव शिष्य की धारा ही इंसानियत के घर से गुजरती है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया दिलिप पासवान,सरपंच रामानंद पासवान,पुर्व सरपंच कृष्णानंद कुंवर,शिवशंकर सिंह,चंदन भगत,प्रणव साह,शंकर ऋषिदेव,शत्रुघ्न साह,रुपेश ठाकुर रोहित साह,सुनिल कुमार,गौतम कुमार, रक्षा वर्मा, भुषण कुमार,सौरव पवन आदि ने अपना अहम योगदान दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

