बगहा एसडीएम ने अनुमंडल क्षेत्र में जरूरमंदाें के बीच बांटे कंबल

WhatsApp Channel Join Now
बगहा एसडीएम ने अनुमंडल क्षेत्र में जरूरमंदाें के बीच बांटे कंबल


पश्चिम चंपारण (बगहा),24 दिसम्बर (हिं.स.)। बगहा अनुमंडल पदाधिकारी, गौरव कुमार ने ठंड के मौसम को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच बुधवार को कंबल का वितरण किया है। बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा दो प्रखंड क्षेत्र के मटियरिया,मच्छरगावा आदि गांवों में 50 गरीब असहाय, जरूरमंद लोगों में कम्बल का वितरण किया ।

उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे असहाय,जरूरमंद लोगों को कंबल प्रदान करना नेक कार्य की अनुभूति कराता है,ऐसे मानव की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है।कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।इसके साथ ही अंचल द्वारा भी पदाधिकारी के माध्यम से जरूरतमंद और असहाय लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल का वितरण नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जा रहा है। लगातार बगहा अनुमंडल क्षेत्र में ठंड, शीतलहर, कुहासा बढ़ने के कारण पूरे क्षेत्र में लोग ठंड से बेहाल है। जिसको देखते हुए प्रशासन नें जरूरतमंद, असहाय लोगों को चिन्हित कर कंबल वितरण किया जा रहा है।

इसके साथ ही गरीब, असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए बगहा अनुमंडल अंतर्गत प्रखंडों में कंबल,अलाव एवं नगर क्षेत्रों में रैन बसेरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/अरविंद नाथ तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी

Share this story