आपातकाल एवं संविधान हत्या दिवस पर भाजपा का मौन मार्च

WhatsApp Channel Join Now
आपातकाल एवं संविधान हत्या दिवस पर भाजपा का मौन मार्च


सहरसा, 25 जून (हि.स.)। आपातकाल दिवस एवं संविधान हत्या दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला द्वारा काली पट्टी बांधकर मौन मार्च निकाला गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह ने किया। मौन मार्च में भाजपा के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

मौन मार्च शहर के वीर कुंवर सिंह चौक से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के काले अध्याय को याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की गरिमा एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।

वीर कुंवर सिंह चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि वर्ष 1975 में लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था। उस समय लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हुआ और संविधान की मूल भावना को प्रभावित किया गया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्रहित के मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।भाजपा जिला महामंत्री शिवभूषण सिंह ने कहा कि आपातकाल के विरोध में लोकतंत्र सेनानियों ने अपने त्याग, संघर्ष और साहस से लोकतंत्र की रक्षा की। यह दिवस हमें लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक शशि सोनी ने कहा कि यह कार्यक्रम उन सभी लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की पुनर्स्थापना के लिए संघर्ष किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ता वेदानंद पासवान, अधिवक्ता योगनंदन यादव, मोनू पांडे, विजय लता देवी, विजय बसंत, जिला मंत्री कुमार गौरव सिंह, विपीन कुशवाहा, रंजना गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, कुमार अमर ज्योति, संजय साह, अनोज सिंह, बवन, ललन दास, भवेश सिंह, रीता देवी, रंजना देवी, अमित आनंद, दीपक कुमार छोटू, सीएम झा, पप्पू ठाकुर, रामबरन पोद्दार, राकेश सिंह, राकेश गुप्ता, संजीव कुंवर, लालदेव कुमार आनंद, मनोज मिश्रा, दिलीप शर्मा, हेम नारायण गुप्ता, डॉ. कैलाश कुमार, अभिनव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुगमणि देवी, मीना देवी, सजनी देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story