कदवा विधानसभा में भाजपा का मंडल स्तरीय बूथ सशक्तिकरण बैठक

कटिहार, 05 जुलाई (हि.स.)। जिले के कदवा विधानसभा क्षेत्र के चांदपुर मंडल में मंडल स्तरीय बूथ सशक्तिकरण बैठक आयोजित हुई, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अपने-अपने बूथों पर काम करने और एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और यही समर्पण आने वाले चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय की नींव रखेगा।
इस अवसर पर चांदपुर मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश शाह, चांदपुर मंडल महामंत्री शेखर पोद्दार, महेश कुमार सिंह, चांदपुर मंडल उपाध्यक्ष रणजीत विश्वास, अजय शर्मा और चांदपुर मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साह की अध्यक्षता में हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह