सारण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर उड़ाए गुलाल

WhatsApp Channel Join Now
सारण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर उड़ाए गुलाल


सारण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर उड़ाए गुलाल


सारण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर उड़ाए गुलाल


सारण, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत की खबर मिलते ही छपरा के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के नगर पालिका चौक पर एकत्रित हुए और जमकर उत्सव मनाया। नगर पालिका चौक पर आयोजित इस विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। चारों तरफ भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के बीच मिठाइयां बांटीं और अपनी खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद बंगाल में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला है बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से वहां विकास की नई गति मिलेगी और अराजकता का अंत होगा। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा ने पूर्वोत्तर और बंगाल में अपनी पैठ मजबूत की है। उन्होंने भविष्य में इन राज्यों में तीव्र विकास और सुशासन की उम्मीद जताई।

इस विजय उत्सव में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story