नरपतगंज में भाजपा का विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक

WhatsApp Channel Join Now
नरपतगंज में भाजपा का विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक


नरपतगंज में भाजपा का विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक


अररिया 22 नवम्बर(हि.स.)।

जिले के नरपतगंज बाजार आभा देवी ज्ञान विद्यापीठ स्कूल के सभागार में रविवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक हुआ।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया।बैठक की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय संगठक अनंत मिश्रा,स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधायक देवयंती यादव,जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा संगठन के विस्तार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में पार्टी के आगे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई और संगठन को पन्ना स्तर पर सशक्त प्रदान करने की रणनीति बनाई गई।साथ ही पार्टी के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आमजनों से संवाद स्थापित करने की सलाह कार्यकर्ताओं को दी गई।

बैठक का नेतृत्व कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, स्थानीय विधायक देवयंती यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा ने भी राष्ट्रीय संगठन अनंत मिश्रा के साथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।बैठक में उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर सकारात्मक संवाद पर बल दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781454 Articles

Share this story