संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भाजपा की हुई बैठक

WhatsApp Channel Join Now
संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर भाजपा की हुई बैठक


अररिया 17 नवम्बर(हि.स.)।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई।जिसमें संगठनात्मक रूप से पार्टी की मजबूती और समर्पण के साथ समन्वय स्थापित कर केन्द्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सांगठनिक मजबूती की तैयारियों एवं गतिविधियों को लेकर जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ संगठनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारें।

बैठक को जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी एवं राजेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला के सभी मोर्चा अध्यक्षों, नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों एवं विधानसभा क्षेत्र के जिला पदाधिकारियों के साथ संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा सांगठनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष किरण कुमारी एवं सुधीर भगत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिव्यमूर्ति, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष गंगा ऋषिदेव, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष ननकु सोरेन तथा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद याकूब उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, संतोष मंडल, विनय सिंह, घनश्याम यादव, राजीव साहनी एवं मंडल महामंत्री शशिनाथ राय सहित अन्य पदाधिकारी एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story