नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

WhatsApp Channel Join Now
नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां


अररिया 20 जनवरी(हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के आसीन होने पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव के रूप में मनाया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए जमकर नारेबाजी की और बिहार के लिए इसे ऐतिहासिक पल करार दिया। बिहार की धरती से निकलकर किसी नेता का विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तक पहुंचने को प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, नीरज कुमार,सुमित कुमार सुमन,राम कुमार, रणजीत कुमार दास,चंदन कुमार,सुरेन्द्र कुमार, सुनीता कुमारी,प्रियांशु, पुष्पा देवी, रेखा देवी, पिंकी देवी, आरती देवी, रितु सिन्हा, ज्योति सिन्हा, सिंहेश्वर बसाख, प्रदीप कुमार समेत अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story