प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत बेनीपुर में चला स्वच्छता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत बेनीपुर में चला स्वच्छता अभियान


दरभंगा, 11 जून (हि.स.)।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत बेनीपुर नगर मंडल में गुरुवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार झा की अध्यक्षता में बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत नवादा धाम दुर्गा मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा आधारभूत संरचनाओं के विस्तार पर चर्चा करते हुए उनके 12 वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता, जनभागीदारी और सेवा की भावना को बढ़ावा देना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

अभियान में जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम झा, नगर महामंत्री सुबोध कामत, ऋषभ कुमार, हंसिका कश्यप, कुहू दीदी, राजीव राय, रामसागर ठाकुर, बेनीपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रजनीश सुन्दरम, संजय झा, भरोसी पासवान, लखन चौपाल, कुन्दन झा, राहुल झा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा मंदिर परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बेनीपुर क्षेत्र में स्वच्छता, विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता निरंतर सक्रिय रहेंगे। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ एवं विकसित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story