भाजपा मुख्यमंत्री बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सहरसा, 15 अप्रैल (हि.स.)। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को बनाए जाने के निर्णय पर सहरसा जिला भाजपा द्वारा जश्न मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर बैण्ड- बाजा,अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी तथा आतिशबाजी कर खुशी का इज़हार किया। पूरे वातावरण में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा एवं मेयर बेनप्रिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए इस निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिहार के विकास और सुशासन को नई दिशा देने वाला साबित होगा। भाजपा महामंत्री शिवभूषण सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने भी शीर्ष नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के इस दिन का हम सभी भाजपाई वर्षों से इंतजार कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है और भाजपा की सरकार प्रदेश में विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में आपका सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व बिहार को प्रगति, समृद्धि एवं सुशासन के नए आयामों तक पहुंचाएगा। उनके जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास का नया अध्याय लिखेंगे। जिला प्रवक्ता अभिषेक पाण्डेय ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। इससे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी और राज्य देश के अग्रणी प्रदेशों की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

