वैचारिक रूप से सशक्त और जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ता तैयार कर रहा भाजपा प्रशिक्षण अभियान: संजय सरावगी

WhatsApp Channel Join Now
वैचारिक रूप से सशक्त और जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ता तैयार कर रहा भाजपा प्रशिक्षण अभियान: संजय सरावगी


वैचारिक रूप से सशक्त और जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ता तैयार कर रहा भाजपा प्रशिक्षण अभियान: संजय सरावगी


वैचारिक रूप से सशक्त और जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ता तैयार कर रहा भाजपा प्रशिक्षण अभियान: संजय सरावगी


वैचारिक रूप से सशक्त और जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ता तैयार कर रहा भाजपा प्रशिक्षण अभियान: संजय सरावगी


पटना, 24 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन जिला ढाका द्वारा मोतिहारी के रामसन प्लाजा, बरियारपुर में आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” जिला स्तरीय कार्यशाला के दूसरे दिन बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की सोच को पहुंचाने के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं में वैचारिक चेतना, संगठनात्मक अनुशासन और सेवा भाव को मजबूत करने का एक व्यापक अभियान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल दर्शन अंत्योदय और एकात्म मानववाद पर आधारित है, जिसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से दृढ़, संगठनात्मक रूप से सक्षम और जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा देता है। भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का सजग प्रहरी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा समाज के हर वर्ग के बीच संवाद स्थापित करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और बिहार में एनडीए सरकार गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ अनेक राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियां भी सामने हैं।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन इसलिए बनी है क्योंकि यहां कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं और संगठन की विचारधारा ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ समाज के बीच सक्रिय रहने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सहनी, विधायक सह सत्ता रूढ़ दल के सचेतक राणा रणधीर सिंह, विधायक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, डॉ. नूतन माला सहित प्रशिक्षण वर्ग के सभी सदस्य एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों, वैचारिक प्रशिक्षण और जनसंपर्क को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भाजपा संगठन जिला रक्सौल के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में चम्पारण बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट, हरसिद्धि, पहुंचे जहां उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के सत्र को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित, सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में संगठन और सरकार का समन्वय गरीब कल्याण एवं विकसित बिहार के संकल्प को नई गति दे रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती का आधार प्रशिक्षित और जागरूक कार्यकर्ता होते हैं। ऐसे प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, सामाजिक दायित्व और जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा एवं लाल बाबू सहित प्रशिक्षण वर्ग के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

इससे पहले मोतिहारी पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वे इस स्वागत से अभिभूत दिखे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story