भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान
भागलपुर, 02 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नारायणपुर दक्षिणी मंडल भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान एनडीए कार्यालय बिहपुर में गुरुवार को संपन्न हुआ।
उद्घाटन महेंद्र सिंह कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाहा, दिनेश यादव, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, बाल्मिकी मंडल और प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता और संचालन प्रो गौतम ने किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान पांचो सत्र में क्रमवार भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, इंटरनेट मीडिया और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया।
वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर विधायक ईं. शैलेन्द्र, रूपेश रूप, अरूण चौधरी, ईं गौरव, पवन यादव, सिकेंदर मंडल, पिंटू कुमार गुप्ता, पंकज पोद्दार, जीतू, डब्लू मंडल और अजय उर्फ माटो आदि की सक्रिय मौजूदगी थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

