भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान


भागलपुर, 18 मार्च (हि.स.)। बिहपुर एनडीए कार्यालय में बुधवार को बिहपुर दक्षिणी मंडल भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संपन्न हुआ। जिसका उद्घाटन बिहपुर विस विधायक ई.शैलेंद्र ने पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यर्ताओं संग किया। प्रशिक्षण शुरू होने के पूर्व राज्य में राज्यसभा की सभी पांचो सीट एनडीए के खाते में आने का कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विधायक ने इसे ऐतिहासिक बताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो और संचालन प्रो.गौतम ने किया। विधायक ई.शैलेंद्र, महंत नवलकिशोर दास, सुबोध सिंह कुशवाहा, स्वेता सिंह, रूपेश रूप, दिनेश यादव आदि ने कार्यक्रम के दौरान पांचो सत्र में भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया।

बताया गया है संगठन की विचारधारा, कार्यशैली व जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक गहराई से समझने का अवसर और इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं इस प्रशिक्षण के दौरान अभय राय, बाल्मिकी मंडल, प्रभुनंदन चौधरी, उमेश पोद्दार, निरंजन साह, मृत्युंजय झा, रीता देवी, कमलरंजन, संतोष राय और अरूण चौधरी आदि की अहम उपस्थिति थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story