भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान


भागलपुर, 21 मार्च (हि.स.)। जिले के बिहपुर उत्तरी मंडल भाजपा के पदाधिकारियों का एनडीए कार्यालय बिहपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान शनिवार को संपन्न हुआ। उद्घाटन के बाद विषय प्रवेश दिनेश यादव और प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी और संचालन प्रो गौतम ने किया।

इस मौके पर अभय वर्मन, प्रो गौतम, संजय शर्मा नागर, रूपेश रूप, नवीन कुमार चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, धनंजय मिश्र और दिलीप कुमार चौधरी आदि ने कार्यक्रम के दौरान पांचो सत्र में क्रमवार भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियां, सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के संकल्प से प्रेरित एक सशक्त संगठन है। इस मौके पर कन्हैया झा, बिक्की चौधरी, अमलेश, बासुकी झा, अपूर्व रंजन, महेंद्र त्रृषिदेव, शैलेश मिश्र, सुरेश राजपाल और अजय उर्फ माटो आदि की अहम उपस्थिति थी।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली ओर जनसेवा के प्रति समर्पण को और अधिक गहराई से समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की भावना को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story