26 अक्टूबर से भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान

WhatsApp Channel Join Now
26 अक्टूबर से भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान


दरभंगा, 25 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान’ की तैयारी को लेकर दरभंगा क्लब में जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें 26 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जिलेभर में अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी नाकामियों का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ना बंद करना चाहिए। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के समय लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठाए गए, जबकि हारने पर ईवीएम, चुनाव आयोग और मतदाता सूची को कठघरे में खड़ा किया जाता है। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र किसी परिवार की सुविधा से नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के फैसले से चलता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766721 Articles

Share this story